{"_id":"621a0a67e911c701964d4bdd","slug":"asaduddin-owaisi-addressed-a-public-meet-in-utraula-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Up Election 2022: ओवैसी बोले- हमारी सरकार बनी तो अल्पसंख्यक होगा मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Up Election 2022: ओवैसी बोले- हमारी सरकार बनी तो अल्पसंख्यक होगा मुख्यमंत्री
Sat, 26 Feb 2022 07:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, उतरौला (बलरामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, उतरौला (बलरामपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Feb 2022 07:00 PM IST
सार
बलरामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारी कौम के लोग अपने वोटों का सौदा करते हैं। इस बार एकजुट होकर वोट करें।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री बनेगा। साथ ही दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। कुछ पार्टियां हमें भाजपा की बी टीम बताते हैं। उनसे यह पूछना चाहता हूं कि 2017 में मेरी पार्टी ने प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ा तो भाजपा भारी बहुमत से कैसे जीत गई। मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर वोट लेने वाले लोगों ने मुस्लिम कौम की बेहतरी के लिए क्या किया है यह बात जग जाहिर है।
विज्ञापन
यह बातें शनिवार को उतरौला नगर के बरदही बाजार मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। कहा कि मुस्लिम वोटों का बंटवारा सपा, बसपा व कांग्रेस में होने के कारण भाजपा सत्ता में आती है। हमारे कौम के ठेकेदार हमारे वोटों का सौदा करते हैं। हमने संविधान के दायरे में रहकर अल्पसंख्यकों, दलितों व पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी है। विरासत में मिली राजनीति के कारण सपा के अखिलेश यादव व कांग्रेस के राहुल गांधी को राजनीति की जमीनी हकीकत नहीं पता है। 12वीं पास करने के बाद इंटर में प्रवेश लेने वाले केंद्रीय गृहमंत्री के बयान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी ने छुट्टा जानवरों को खेतों में छोड़ दिया है तो दूसरी तरफ विचित्र व्यक्तित्व वाले गृहमंत्री को मनोरंजन के लिए हमारे बीच भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को सबसे बड़ा झूठ बोलने वाला बताते हुए कहा कि एक तोप से सबसे दूर झूठ फेंकने का रिकार्ड मोदी के नाम दर्ज है। सभा को संबोधित करते हुए पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मो. अय्यूब ने कहा कि सामाजिक बराबरी व जालिम हुकूमत को खत्म करने के लिए हम लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। जो लोग हमारी बराबरी नहीं कर पा रहे हैं वहीं लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं। दोनों नेताओं ने उतरौला विधान सभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. अब्दुल मन्नान के लिए लोगों से समर्थन व वोट की अपील की। जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद मोईन, आरिफ हसन, बिहार के विधायक अख्तरुल इमाम व डॉ. शाइस्ता जबी ने संबोधित किया।
विज्ञापन