फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arvind kejriwal, his parents leave sankat mochan temple complex

काशी में केजरी: बड़े बेआबरू होकर मां-बाप संग निकले

Sat, 19 Apr 2014 02:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Apr 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal, his parents leave sankat mochan temple complex

वाराणसी के संकट मोचन मंदिर परिसर में रह रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता को विरोध के चलते निकाल दिया गया है।

विज्ञापन


अरविंद अपने माता-पिता गीता देवी, गोबिंद केजरीवाल के साथ 15 अप्रैल से वहां ठहरे हुए थे।

बताया जा रहा है कि अरविंद के वहां ठहरने पर पहले दिन से ही विरोध शुरू हो गया था। अरविंद और उनके माता-पिता संकट मोचन मंदिर के प्रमुख पुजारी विशंभर मिश्रा के घर पर रह रहे थे।
विज्ञापन


आप से जुड़े से एक सूत्र ने बताया कि केजरीवाल और उनके माता-पिता को आनन-फानन में बीएचयू कैंपस के पास दुर्गा कुंड इलाके में रहने का बंदोबस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगोड़ा का दिखाया पोस्टर

arvind kejriwal, his parents leave sankat mochan temple complex

यह दूसरी बार है, जब अरविंद केजरीवाल के सा‌थ वाराणसी में बदसुलूकी की गई हो।

इससे पहले जब वह वाराणसी पहुंचे थे, तब उन्हें 'देखो-देखो भगोड़ा आया' का पोस्टर दिखाया गया था।

आम आदमी पार्टी इस कदम को भाजपा में व्याप्त हताशा के तौर पर देख रही है।

पार्टी का कहना है कि पिछले 12 घंटे में दो बार आम आदमी पार्टी की रैली और बैठकों में रुकावट डालने की कोशिश की गई है।

नहीं डरेगी आम आदमी पार्टी

arvind kejriwal, his parents leave sankat mochan temple complex

उन्होंने कहा‌ कि भाजपा नेताओं की मानसिकता इस बात से ही समझी जा सकती है कि वे गालियां तक दे रहे थे।

पार्टी का यह भी कहना है कि भाजपा अब इस तरह की हरकतों का आश्रय ले रही है और दंभ भर रही है‌ कि देश में मोदी की लहर है।

आम आदमी पार्टी ने ताल ठोंककर कहा है कि भाजपा यह समझने की भूल न करे कि इस तरह की हरकतों से आप झुक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed