छात्र राजनीति के समय से था अरुण जेटली का यूपी से नाता, निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लिए अरुण जेटली और अरुण जेटली के लिए उत्तर प्रदेश अनजान नहीं थे। छात्र जीवन के समय से ही उनका नाता उत्तर प्रदेश से जुड़ गया था। उत्तर प्रदेश में विकास के मामलों पर अरुण जेटली की राय जरूर ली जाती थी। वे वर्तमान समय में लखनऊ से राज्यसभा सदस्य थे। साथ ही उनका नोडल जिला रायबरेली था। उन्होंने प्रदेश में विद्यार्थी परिषद के लिए काफी काम किया।
उत्तर प्रदेश व राजधानी लखनऊ में चुनाव प्रचार के लिए उनका आना-जान लगा रहता था। साल 2004-05 में वे भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी भी बनाए गए थे।
वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से दुखी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार और रविवार के बचे हुए सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए और वे दिल्ली रवाना हो गए।
जेटली जब अस्पताल में भर्ती थे तो उनसे मिलने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, भाजपा सांसद मेनका गांधी, असम के राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी समेत कई बड़े नेता एम्स पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को वे अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
श्री @arunjaitley जी का जाना देश और समाज की ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसकी रिक्तता का अहसास हम लंबे समय तक करते रहेंगे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 24, 2019
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को वे अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति
उन्होंने कहा कि देश के प्रख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। जेटली जी छात्र जीवन में ही भाजपा से जुड़े, आपातकाल के ख़िलाफ़ आवाज मुखर की एवं आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ मां भारती की सेवा करते रहे।
देश के प्रख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री श्री @arunjaitley जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 24, 2019
जेटली जी छात्र जीवन में ही भाजपा से जुड़े, आपातकाल के ख़िलाफ़ आवाज मुखर की एवं आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ माँ भारती की सेवा करते रहे।