फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Artworks will be decorated on the walls of Bhatkhande University, the gallery will be attractive

Lucknow News: भातखंडे विवि की दीवारों पर सजेंगी कलाकृतियां, गैलरी होगी आकर्षक

Wed, 04 Jun 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Artworks will be decorated on the walls of Bhatkhande University, the gallery will be attractive
भातखंडे विवि का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम।
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में रिक्त स्थानों पर खूबसूरत कलाकृतियां दिखाई देंगी, साथ ही यहां की गैलरी को भी आकर्षक रूप दिया जाएगा। यह निर्देश मंगलवार को प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम ने दिए। वे विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने भातखंडे विवि के निर्माण व ऐतिहासिक इमारत के जीर्णाेद्धार के कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां की मूल संरचना के संरक्षण के लिए चल रही परियोजनाओं का जायजा लिया। चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि छत की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से कराया जाए और अलग-अलग चल हरे कार्यों को एक साथ संचालित कर समय की बचत की जाए। इस दौरान विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने विश्वविद्यालय के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में अतिरिक्ति व्यवस्था विकसित करने के साथ ही ऐतिहासिक भवन के मौलिक स्वरूप को यथावत रखने को कहा। इसके लिए ऐतिहासिक धरोहर के अतिरिक्त नवीन निर्माणों को हटाकर मूल स्वरूप को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए। प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि विवि में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed