फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arts and Cultural Group got the title of Dance Uttarakhand Dance

Lucknow News: आर्ट्स एंड कल्चरल ग्रुप को मिला डांस उत्तराखंड डांस का खिताब

Thu, 20 Nov 2025 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Arts and Cultural Group got the title of Dance Uttarakhand Dance
लखनऊ। उत्तराखंड महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नामों की घोषणा के साथ उन्हें पुरस्कार राशि भी दी गई। डांस उत्तराखंड डांस प्रतियोगिता का खिताब आर्ट्स एंड कल्चरल ग्रुप, कल्याणपुर को मिला। इसका नेतृत्व कामना बिष्ट कर रही थीं। दूसरा स्थान सुशीला नेगी और तीसरा स्थान सार्थक रावत के ग्रुप को मिला। विजेताओं को चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड महापरिषद के महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि विजेताओं की घोषणा महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को देर रात में की गई। बीरबल साहनी मार्ग पर पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में आखिरी दिन सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड हुए।
विज्ञापन


झोड़ा प्रतियोगिता में उमंग ग्रुप, वसुंधरापुरम को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसका नेतृत्व सुशीला नेगी ने किया। द्वितीय स्थान संकल्प ग्रुप को मिला। इसका नेतृत्व मंजू पांडेय ने किया। तृतीय स्थान रामलीला समिति, तेलीबाग को मिला, जिसका राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया। नाचेगा भारत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यश म्यूजिक ग्रुप, अयोध्या को मिला। इसका नेतृत्व संगीता आहूजा ने किया। दूसरा स्थान लिरिक्स अकादमी ऑफ म्यूजिक को मिला, जिसका नेतृत्व अनीता सिंह ने और तृतीय स्थान नृत्य डांस अकादमी को मिला। इसका नेतृत्व रीना श्रीवास्तव ने किया। महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत व महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने विजेताओं व प्रतिभागी कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed