{"_id":"6891e8b7aad00588980c9a24","slug":"artisan-ran-away-with-700-grams-of-gold-from-jewelers-shop-in-lucknow-police-is-searching-for-him-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सराफ की दुकान से 60 लाख का सोना लेकर भागा कारीगर, CCTV में डिब्बा लेकर जाते दिखा; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सराफ की दुकान से 60 लाख का सोना लेकर भागा कारीगर, CCTV में डिब्बा लेकर जाते दिखा; पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 05 Aug 2025 04:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Aug 2025 04:49 PM IST
सार
लखनऊ में सराफ की दुकान से 700 ग्राम सोना लेकर कारीगर भाग निकला। वह सीसीटीवी में डिब्बा लेकर जाते दिख रहा है। उसके घर पर ताला लगा मिला। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सराफ धर्मेंद्र की दुकान से वजीरगंज चौधरी गढ़इया निवासी कारीगर अनिल चौधरी 700 ग्राम सोना लेकर भाग निकला। सराफ ने आरोपी के खिलाफ चौक थाने में तहरीर दी है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सराफ के कारखाने से जाते दिखा है।
विज्ञापन
सराफ धर्मेंद्र के अनुसार, वह बान वाली गली में रहते हैं। वहीं उनका जेवर का कारखाना है। तीन साल से अनिल चौधरी उनकी दुकान में काम करता था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अनिल रोज की तरह कारखाना पहुंचा। उन्होंने उसे 700 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए दिया। दोपहर 2 बजे कारखाने के सभी लोग खाना खाने चले गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब सब लोग लौटे तो अनिल कारखाने पर नहीं था। सराफ ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो वह 700 ग्राम सोना एक डिब्बे में रखकर कारखाने से बाहर जाते दिखा। सराफ व कारखाने के अन्य कर्मचारी अनिल के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। इसके बाद सराफ ने चौक थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। भागे हुए अनिल के बारे में पता लगाया जा रहा है। सराफ का दावा है कि अनिल के पास मौजूद सोने की कीमत करीब 60 लाख रुपये है।