फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Artificial coloring found in red chutney and veg kebabs; destroyed on the spot.

Lucknow News: लाल चटनी, वेज कबाब में मिला कृत्रिम रंग, मौके पर कराया नष्ट

Sat, 04 Jul 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Artificial coloring found in red chutney and veg kebabs; destroyed on the spot.
खाद्य पदार्थों की जांच कराने पहुंचे लोग।
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला (एफएसडब्ल्यू) ने शुक्रवार को चौक और जल निगम रोड, बालागंज क्षेत्र में अभियान चलाकर 35 खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान लाल चटनी और वेज कबाब के दो नमूनों में कृत्रिम रंग पाया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने दोनों खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट करा दिया और संबंधित कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 40 खाद्य कारोबारियों और आम लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान, सुरक्षित भोजन के महत्व तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीताराम सिंह कुशवाहा, विश्लेषक धीरपाल सिंह तथा एफएसडब्ल्यू वैन के चालक रिजवान अली मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज बर्लिंगटन, उदयगंज क्षेत्र में पहुंचेगी वैन
सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान शनिवार को फूड सेफ्टी वैन जोन-4 में बर्लिंगटन व उदयगंज क्षेत्र में पहुंचेगी। जहां खाद्य कारोबारियों और आम लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान, सुरक्षित भोजन के महत्व तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया जाएगा। मिलावटी खाद्य पदार्थों की भी जांच मौके पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed