फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Article 370 BSP Chief Mayawati supports BJP government

370 और 35ए हटाने पर केंद्र के फैसले का मायावती ने किया स्वागत, बोलीं- बौद्ध अनुयाई काफी खुश

Tue, 06 Aug 2019 02:40 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 06 Aug 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Article 370 BSP Chief Mayawati supports BJP government
मायावती - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के ऐतिहासिक फैसले पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार का समर्थन किया है। मायावती ने ट्वीट कर केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और उम्मीद जताई है कि इससे कश्मीर के स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

 

मायावती ने लिखा कि संविधान की सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक न्याय की मंशा को देशभर में लागू करने हेतु जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने की मांग काफी लंबे समय से थी। अब बसपा उम्मीद करती है कि इस सम्बंध में केन्द्र सरकार के फैसले का सही लाभ वहां के लोगों को आगे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे लिखा कि जम्मू-कश्मीर से लेह-लद्दाख को अलग कर केंद्र शासित प्रदेश घोषित किए जाने से खासकर वहां के बौद्ध समुदाय के लोगों की बहुत पुरानी मांग अब पूरी हुई है, जिसका भी बसपा स्वागत करती है। इससे पूरे देश में विशेषकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बौद्ध अनुयाई काफी खुश हैं।

गौरतलब हो कि सोमवार को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया। फैसले के तहत लेह-लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया गया है। अब जम्मू-कश्मीर और लेह लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश हैं। 


इसके साथ ही कश्मीर से अनुच्छेद 35ए और 370 को भी हटा दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही घाटी में विकास कार्यों के विस्तार के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed