फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   art camp in amity university

एमिटी यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ राष्ट्रीय कला शिविर, इतिहास को जानने का मिलेगा मौका

Sat, 20 Mar 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
art camp in amity university
लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा मनाये जा रहे चौरी-चौरा शताब्दी समारोह वर्ष के दौरान शुक्रवार को एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय कला शिविर का आयोजन किया गया। ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्घाटन लखनऊ विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार व सचिव राज्य ललित कला अकादमी यशवंत सिंह राठौर ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि आज के दौर में कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए यह आवश्यक है कि संस्थान अपने संसाधनों को साझा करें। इससे प्रतिभाशाली कलाकारों को निखरने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिविर का विषय महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को इतिहास से जुड़ने और उसे समझने का अवसर देंगे। यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि शिविर में प्रदेश भर के नवोदित कलाकार शिरकत कर रहे हैं। यह कलाकार चौरी चौरा के शहीदों की स्मृति में चित्र बनाएंगे जोकि भविष्य में भी लोगों को उस ऐतिहासिक घटना की याद दिलाएंगे। शिविर में देशभर से 14 कलाकार पांच दिनों तक विश्वविद्यालय परिसर में रहकर चौरी चौरा जनक्रांति पर आधारित चित्र बनाएंगे। इसका समापन 23 मार्च को बलिदान दिवस के अवसर पर किया जाएगा। शिविर के दौरान बनी कलाकृतियों को एमिटी विश्वविद्यालय परिसर की कला वीथिका में प्रदर्शन हेतु रखा जाएगा। इस अवसर पर प्रो. पूजा वर्मा ने अतिथियों का स्वागत व प्रो. मंजू अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed