फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man arrested for fraud on the name of prime minister awas

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा, इस कंपनी में करता था काम

Wed, 02 Dec 2020 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
man arrested for fraud on the name of prime minister awas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में गोमतीनगर पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी कैरियर मेकर इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक आशीष कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया। शातिर आशीष करोड़ों रुपये ठगकर भागी शाइन सिटी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन


दो साल पहले ही उसने अपनी कंपनी खोलकर ठगी का धंधा शुरू किया था। ठगी में शामिल उसकी पत्नी रिचा शुक्ला, सहयोगी आनंद मौर्या और सर्वेश वर्मा की तलाश की जा रही है।इंस्पेक्टर ने बताया कि विपुलखंड तीन निवासी आशीष कुमार पटेल विपुलखंड के आर स्क्वॉयर टॉवर स्थित शाइन सिटी कंपनी में बतौर एसोसिएट काम करता था।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में वह शाइन सिटी कंपनी से अलग हो गया और कैरियर मेकर इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई। शाइन सिटी कंपनी की तर्ज पर उसने प्रधानमंत्री आवास योजना का लालच देकर निवेशकों से रुपया जमा कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 प्रतिशत छूट का लालच देकर कराता था निवेश

वह कंपनी के प्रोजेक्ट पूर्वांचल विहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30 प्रतिशत छूट का लालच देकर लोगों से रुपये निवेश कराता था। निवेशकों से ठगी के आरोप में आशीष, उसकी पत्नी रिचा, सहयोगी आनंद मौर्या और सर्वेश वर्मा के खिलाफ 11 नवंबर को धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मंगलवार को आशीष को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, कैरियर ग्रुप की मुहरें, आठ प्रोजेक्ट के नक्शे, 20 विभिन्न बैंकों के चेक, पीएमआरवाई  के 26 भरे हुए फॉर्म और दो पासबुक आदि दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed