{"_id":"5c68bd85bdec2273ac45ee36","slug":"arrested-for-selling-illigal-arms-support-to-khalistan-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तान समर्थकों को असलहे बेचने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिस्तान समर्थकों को असलहे बेचने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 17 Feb 2019 07:18 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 17 Feb 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
UP ATS
खालिस्तान समर्थकों को असलहे सप्लाई करने के आरोपी गुड्डू उर्फ संजय राठी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र निवासी संजय के उसके गांव इटावा में छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इस पर पंजाब के स्टेट ऑपरेशन सेल की टीम और यूपी एटीएस ने शनिवार को उसे दबोच लिया। पंजाब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर संजय को अपने साथ ले गई है।
एटीएस के अफसरों के मुताबिक अलग खालिस्तान की मांग और रेफरेंडम 2020 से जुड़े दो आरोपियों दलजीत उर्फ बबल व सतनाम सिंह उर्फ मन्नी को पंजाब पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उनसे .32 की दो पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए थे। दोनों ने कुबूला था कि उन्हें ये असलहे यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी संजय राठी से मिले थे। यह भी पता चला था कि संजय अन्य अपराधियों को तकरीबन 35 अवैध असलहे बेच चुका है।
विज्ञापन