{"_id":"5f8886428ebc3e3b4b4197f5","slug":"arrest-warrant-issued-against-former-mahoba-sp-manilal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Thu, 15 Oct 2020 10:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
मणिलाल पाटीदार
- फोटो : amar ujala
महोबा में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत, भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के मामले में फरार चल रहे तत्कालीन पुलिस कप्तान मणिलाल पाटीदार, करबई थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला और सिपाही अरुण यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। बृहस्पतिवार को यह वारंट भ्रष्टाचार निवारण के प्रभारी विशेष न्यायाधीश हरेंद्र बहादुर सिंह ने जारी किया है।
इससे पहले विवेचक ने कोर्ट को बताया कि इंद्रकांत ने तत्कालीन एसपी मणिलाल पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में एक वीडियो जारी एसपी से जान को खतरा बताया था। इसके अगले दिन उसे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई थी और इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी व डीसी यादव ने बताया कि इस मामले में मणिलाल पाटीदार को निलंबित कर उनके खिलाफ महोबा कोतवाली एफआईआर दर्ज कराया गया था। तब से पुलिस पाटीदार समेत तीनों को तलाश रही है, पर किसी का पता नहीं चल रहा है। इसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।