{"_id":"68f3df9262ead1b8ca07b0c4","slug":"arrest-the-culprits-of-the-attack-on-maulana-jawad-soon-lucknow-news-c-13-knp1050-1434070-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मौलाना जवाद पर हमले के दोषियों को जल्द करें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मौलाना जवाद पर हमले के दोषियों को जल्द करें गिरफ्तार
Sun, 19 Oct 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
तहसीनगंज स्थित कर्बला मलका जहां में आयोजित बैठक में मौजूद उलमा।
लखनऊ। तहसीनगंज स्थित कर्बला मलका जहां में शनिवार को आयोजित उलमा की बैठक में मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद के महासचिव और इमाम-ए-जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी पर कर्बला अब्बास बाग में हुए हमले की निंदा की गई। उलमा ने हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग उठाने के साथ ही दिवाली के बाद आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।
बैठक में मौलाना तनवीर अब्बास ने हमले की निंदा करते हुए उलमा का साझा संदेश पढ़ा। नौगवां से आए जामियतुल मुंतजिर के प्रधानाचार्य मौलाना कुर्रतुल ऐन मुज्तबा ने अपराधियों को गिरफ्तार कराने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की।
मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने हमले को वक्फ माफियाओं का संगठित हमला बताया। इस मौके पर मौलाना सफी हैदर, मौलाना मुहम्मद मियां आबिदी कुम्मी, डॉ. कल्बे सिब्तैन नूरी, मौलाना मूसा रजा यूसुफी, मौलाना हैदर अब्बास रिजवी, वक्फ बोर्ड के सदस्य मौलाना रजा हुसैन रिजवी ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।