{"_id":"57e0f2a34f1c1b4f1da821c7","slug":"army-officer-laptop-theft-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के अफसर का लैपटॉप चोरी, अहम जानकारी लीक होने से अधिकारियों में डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के अफसर का लैपटॉप चोरी, अहम जानकारी लीक होने से अधिकारियों में डर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : getty images
चंडीगढ़ एक्सप्रेस की एसी बोगी से सोमवार को सैन्य अफसर विष्णु दत्त का लैपटॉप चोरी हो गया। इसमें सेना से जुड़े अहम दस्तावेज और रिपोर्टें थीं। सैन्य अफसर ने बताया कि लैपटॉप में पासवर्ड नहीं डाला है। चारबाग रेलवे स्टेशन जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जीआरपी के मुताबिक, चंडीगढ़ एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी बोगी ए-1 की सीट संख्या-14 पर सफर कर रहे जाजपुर (ओडिशा) निवासी अफसर विष्णु दत्त रुड़की से लखनऊ आ रहे थे। वह रुड़की स्थित सेना के कैंप में फिजिकल कंडीशनर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बोगी में लगे हुक में लैपटॉप टांगा था। मुरादाबाद से आगे चोरी हो गया। लैपटॉप में सेना से जुड़े अहम दस्तावेज थे। इसमें सैन्य अधिकारियों की पोस्टिंग व उनकी फैमिली का ब्यौरा भी है।
विज्ञापन
इसलिए सैन्य अधिकारी घबराए हुए हैं। लैपटॉप के अलावा बैग में कुछ रिपोर्ट्स भी थीं। हालांकि, इनके बारे में अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया। दूसरी ओर, सेना के अधिकारियों ने घटना की सूचना आला अधिकारियों को भी दे दी है।
सैन्य अफसर ने कोच अटेंडेंट पर शक जताया है। जब कोच अटेंडेंट से बात की तो बदतमीजी से पेश आया। रिपोर्ट में कोच अटेंडेंट की शिकायत की गई है।