फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   army dna will be secure

जवानों के डीएनए होगा सुरक्षित

Fri, 01 Nov 2013 12:38 AM IST
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
निशांत कुमार यादव/लखनऊ Updated Fri, 01 Nov 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
army dna will be secure

सेना अपने 13 लाख जवानों के डीएनए सुरक्षित रखने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पिछले साल सेना ने पुणे में डीएनए बैंक भी तैयार कर लिया है।

अब जवानों के डीएनए इस बैंक में सुरक्षित रखे जाएंगे।

इसकी मदद से सरहद पर प्राकृतिक आपदा या फिर आए दिन होने वाले आतंकी ऑपरेशन के दौरान लापता हुए जवानों का पता लगाने में आसानी होगी।

आजम से शिकायत, आपका गलत व्यवहार

सेना बाद में अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों का भी डीएनए सुरक्षित रखने में मदद करेगी।

यह जानकारी सेना मेडिकल कोर (एएमसी) केंद्र व कॉलेज के सेनानायक ले. जनरल वीके चोपड़ा ने दी।

वह छह से आठ नवंबर तक लखनऊ छावनी में होने वाले एएमएसी के पुनर्मिलन समारोह को लेकर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

समारोह में सेवानिवृत्त अफसर, पूर्व सैनिक, रिक्रूट व जवान अपने परिवार साथ हिस्सा लेंगे।

ले. जनरल ने बताया कि सेना मेडिकल कोर दुर्गम सरहदों पर तैनात जवानों की जीवन रक्षा को लेकर भी आधुनिक प्रणाली अपना रही है। पहाड़ों पर ऑक्सीजन की कमी के कारण जवानों को काफी असुविधा होती है।

साथ ही आतंकी ऑपरेशन में घायल जवानों को गोल्डन हॉवर (शुरुआती एक घंटे) के भीतर ही ऑक्सीजन देने के लिए हल्के ऑक्सीजन सिलेंडर और कम वजन वाले स्ट्रेचर सहित कई आधुनिक उपकरण मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि सेना मेडिकल कोर में रिक्रूटों और जवानों के साथ भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।

पढ़ें: सीएम तक पहुंची आजम के स्टाफ की शिकायत

इमरजेंसी मेडिकल हेल्पलाइन के बेहतर परिणाम मिले हैं। सेना के डॉक्टर आम नागरिकों को भी इस हेल्पलाइन से मदद पहुंचा रहे हैं। सेना मेडिकल कोर ने पिछले वर्ष मध्य कमान में 99 चिकित्सा शिविर आम लोगों के लिए लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना छोड़ने वाले डॉक्टरों में आई कमी
ले. जनरल वीके चोपड़ा ने बताया कि भारतीय सेना के पास सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की फौज है। हां कुछ बेहतर डॉक्टर अपनी सेवा बीच में छोड़कर निजी अस्पताल चले जाते हैं।


छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद सेना की सेवा छोड़ने की संख्या में कमी आई है। उनके असंतोष का कारण प्रमोशन भी है।

कोर में केवल एक सशस्त्र चिकित्सा सेवा का महानिदेशक, 10 ले. जनरल और 50 अधिकारी ही मेजर जनरल बन पाते हैं। बाहर भी सेना में प्रवेश करने के लिए डॉक्टरों की कतार लगी हुई है।

सेना के पास सीमित सीटें हैं इसलिए हम चयन प्रक्रिया के बाद बेहतर डॉक्टर को अपने यहां शामिल करते हैं।

होंगे रंगारंग कार्यक्रम
एएमसी सेनानायक ने बताया कि सेना मेडिकल कोर का पुनर्मिलन समारोह हर चार साल में होता है।

लखनऊ में छह से आठ नवंबर तक होने वाले समारोह में 30 सेवानिवृत्त ले. जनरल, 50 मेजर जनरल, 150 ब्रिगेडियर व कर्नल अपने परिवार साथ हिस्सा लेंगे।

छह नवंबर की सुबह 8:30 बजे पुनर्मिलन समारोह की शुरुआत होगी। सात नवंबर को एएमसी स्मृतिका पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इसके बाद दीक्षांत परेड होगी। आठ नवंबर को मिलिट्री टैटू, पैरासेलिंग सहित साहसिक प्रदर्शन, बैंड डिस्प्ले और बीटिंग द रिट्रीट आयोजित होगा।

मोटापे के खिलाफ वॉकाथन
सेना के जाने-माने आर्थोपेडिक सर्जन ले. जनरल वीके चोपड़ा ने बताया कि मोटापा बीमारी का कारण होता है।

मोटापे के खिलाफ सेना के पूर्व सैनिक, जेसीओ, अधिकारी और उनका परिवार आठ नवंबर को वॉकाथन में हिस्सा लेगा।

और खबरों के लिए यहां आएं....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed