{"_id":"64b946b1cef5b5ae0b06f2d7","slug":"arm-barabanki-suspended-for-negligence-in-work-adverse-entry-to-rm-lucknow-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एआरएम बाराबंकी निलंबित, आरएम लखनऊ को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एआरएम बाराबंकी निलंबित, आरएम लखनऊ को प्रतिकूल प्रविष्टि
Thu, 20 Jul 2023 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने राजेश कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को गम्भीर आरोप में अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने राजेश कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा अपने दायित्वों / कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने, पर्यवेक्षीय नियंत्रण शिथिल रखने, डिपो परिक्षेत्र के अंतर्गत घटित घटनाओं को समय पर अटेंड न करने एवं सूचना उच्च स्तर को समय से न देने, निगम की छवि जनमानस में धूमिल करने एवं मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेशों / निर्देशों का अनुपालन न करने / कराने आदि गम्भीर आरोप में अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कि वाहन संख्या यूपी 53 एफएन-1747 लगभग 14:30 बजे गोडारी मोड, सफदरगंज बाराबंकी में एक बैट्री रिक्शा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रिक्शा में सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई थी और पांच लोग घायल हो गये। दुर्घटना बाराबंकी डिपो के परिक्षेत्र में घटित हुई दुर्घटना अटेंड करने का दायित्व राजेश कुमार सिंह का था। सिंह द्वारा न तो समय से क्षेत्रीय प्रबन्धक, लखनऊ व उच्च अधकारियों को सूचना दी गयी और न ही दुर्घटना समय रहते अटेंड की गयी।
विज्ञापन