फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   architect mahakumbh start from today in Lucknow

आज से लखनऊ में दुनिया भर के आर्किटेक्ट्स का महाकुंभ

Thu, 29 Nov 2018 07:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Nov 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
architect mahakumbh start from today in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
दुनिया भर के आर्किटेक्ट्स राजधानी में गुरुवार से शुरू हो रहे इंटरनेशनल यूनियन ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईयूए) के महासम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे आर्किटेक्चर क्षेत्र में आ रहे बदलावों व शैक्षिक परिवर्तनों पर चर्चा करेंगे। लखनऊ में पहली बार यह महासम्मेलन हो रहा है। 
विज्ञापन

 
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्यकुश ने बताया कि आयोजनों के पहले दिन परिवर्तन चौक स्थित होटल में आईयूए काउंसिल की बैठक होगी। इसमें महापौर संयुक्ता भाटिया भी शामिल होंगी।
विज्ञापन


 वहीं आईआईए के आयोजन संयोजक केके अस्थाना, यूपी व उत्तराखंड अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल व मुनीश चंद्र ने बताया कि 30 नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘भारत की वास्तुकला के 100 वर्ष’ नामक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसे आम नागरिक भी देख सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यपाल राम नाईक आयोजन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। दो दिसंबर को समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। दिव्यकुश ने बताया कि दुनिया के 32 लाख आर्किटेक्ट्स आईयूए का हिस्सा हैं। 

कोई परिभाषा नहीं सिग्नेचर बिल्डिंगों की

आर्किटेक्ट्स द्वारा अपने निर्माण डिजाइन को अलग बताने के लिए उसे ‘सिग्नेचर बिल्डिंग’ जैसा टाइटल देने पर दिव्यकुश ने कहा कि ऐसी कोई परिभाषा नहीं है। किसी भी बिल्डिंग को उसकी खूबियों की वजह से सिग्नेचर बिल्डिंग कहा जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed