{"_id":"593bab104f1c1ba3379c8988","slug":"architect-committed-suicide-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज पर ‘मुझे माफ कर देना’ लिखकर आर्किटेक्ट ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज पर ‘मुझे माफ कर देना’ लिखकर आर्किटेक्ट ने खुद को मारी गोली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Jun 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
मनोज प्रताप गुप्ता
लखनऊ में एक आर्किटेक्ट ने अपनी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्हें चार साल से कैंसर था जिसके चलते परेशान थे। मरने से पहले वह एक कागज छोड़कर गए जिस पर लिखा था, ‘मुझे माफ कर देना’
जानकारी के मुताबिक राजाजीपुरम में रहने वाले आर्किटेक्ट मनोज प्रताप गुप्ता को चार साल पहले भोजननाल में कैंसर हो गया था। उसका ऑपरेशन भी हो चुका था लेकिन उनकी हालत पूरी तरह से ठीक नहीं थी।
उनकी छह साल की बेटी की मौत भी कैंसर से हो चुकी है। परिवार में पत्नी नीलम और बेटा मानव प्रताप (20) है। घरवालों ने बताया कि शुक्रवार देर रात 12 बजे तक सब लोग बातचीत करते रहे इसके बाद उन्होंने सबसे जाकर सोने को कहा।
विज्ञापन
परिजन ऊपर सोने चले गए इसी दौरान उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घरवाले नीचे आए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।