{"_id":"644ecebff69789687d063474","slug":"april-made-environment-fool-lucknow-news-c-13-1-lko1021-211117-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा <bha>@<\/bha> 26.8 डिग्री : अप्रैल ने गर्मी को खूब बनाया 'फूल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा <bha>@</bha> 26.8 डिग्री : अप्रैल ने गर्मी को खूब बनाया 'फूल'
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अप्रैल ने गर्मी को खूब 'फूल' बनाया। माह के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह अप्रैल में सबसे कम अधिकतम तापमान के दस साल के रिकॉर्ड के करीब बराबर है। 2013 में 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
बारिश ने रविवार को लोगों को सिहरन जैसा एहसास कराया। एसी-पंखे की जरूरत कम ही महसूस हुई। दिन भर में 3 मिमी. बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मई में पहला सप्ताह इसी तरह रहने के आसार हैं। वहीं, अप्रैल में गर्मी की बात करें तो महीने के ज्यादातर दिन राहत भरे रहे। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता गर्मी को चकमा देती रही। बादल, आंधी और तेज हवाएं कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर पूरे माह चलीं। तापमान के लिहाज से देखें तो बीते 10-11 वर्षों में अप्रैल में दर्ज हुए अधिकतम तापमान को देखें तो यह 45 डिग्री तक रहा है। 2020 ही अपवाद रहा, जब अधिकतम तापमान किसी एक दिन 38.8 डिग्री रहा, जो कि उस माह में उच्चतम था। अन्य वर्षों में 40 डिग्री से लेकर 45.1 डिग्री तक अधिकतम पारा पहुंचा है। इस लिहाज से भी देखें तो अप्रैल ठंडा रहा।