{"_id":"6a96f5d6ec6b1ee35a03ee19","slug":"up-state-teacher-awards-ceremony-to-be-held-in-gorakhpur-on-september-5-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्य अध्यापक पुरस्कार का आयोजन पांच सितंबर को गोरखपुर में, बेसिक व माध्यमिक के शिक्षक होंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज्य अध्यापक पुरस्कार का आयोजन पांच सितंबर को गोरखपुर में, बेसिक व माध्यमिक के शिक्षक होंगे पुरस्कृत
Tue, 01 Sep 2026 09:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:27 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने आयोजन में शामिल होने के लिए शिक्षकों व जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से उनके ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य अध्यापक पुरस्कार का आयोजन पांच सितंबर को गोरखपुर में बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में होगा। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेसिक व माध्यमिक के शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे। बेसिक के 61 व माध्यमिक के 20 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को 25-25 हजार रुपये नगद, स्मृति चिह्न, शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि शिक्षकों को सेवा विस्तार व नि:शुल्क परिवहन की भी सुविधा दी जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने आयोजन में शामिल होने के लिए शिक्षकों व जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में छह सितंबर तक बारिश-बाढ़ की चेतावनी, जिलों को भेजा गया अलर्ट; लखनऊ में नदी बनीं सड़कें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 सितंबर से, इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
इसके अनुसार सभी संबंधित शिक्षकों को चार सितंबर को ही गोरखपुर पहुंचना होगा। विभाग की ओर से उनके ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। चयनित शिक्षक खुद उपस्थित होंगे, वे अपने साथ किसी अन्य को कार्यक्रम स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे। शिक्षकों को अपने फोटो पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।