फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ: सितंबर के पहले ही दिन बारिश से सराबोर हुई राजधानी, कई इलाकों में हुआ जलभराव, तस्वीरें

Tue, 01 Sep 2026 09:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 01 Sep 2026 09:20 PM IST
सार

अचानक हुई बारिश से लखनऊ के कई इलाकों में जलभराव हो गया। शहर में शाम तक चिनहट में 59 मिमी, 1090 चौराहे पर 54 मिमी और राजभवन क्षेत्र में 45.5 मिमी बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
Lucknow: Capital drenched by rain on the very first day of September; waterlogging in several areas
- फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में सितंबर की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई। मंगलवार को सुबह से ही शहर के ज्यादातर इलाकों में घने काले बादल छाए रहे। सुबह करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई, जो 11 बजे तक चलती रही। इससे दफ्तर और अन्य कामों से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Lucknow: Capital drenched by rain on the very first day of September; waterlogging in several areas
- फोटो : amar ujala

दोपहर बाद एक बार फिर बादल सक्रिय हुए और तेज बारिश शुरू हो गई। देर शाम करीब दो घंटे तक हुई जोरदार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रिमझिम बारिश का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

Lucknow: Capital drenched by rain on the very first day of September; waterlogging in several areas
- फोटो : amar ujala

शाम तक लखनऊ के चिनहट में 59 मिमी, 1090 चौराहे पर 54 मिमी और राजभवन क्षेत्र में 45.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक महसूस की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow: Capital drenched by rain on the very first day of September; waterlogging in several areas
- फोटो : amar ujala

अगस्त में सामान्य से 64 फीसदी अधिक हुई बारिश
इधर मौसम विभाग ने लखनऊ में अगस्त में हुई बारिश के आंकड़े भी जारी किए हैं। इसके अनुसार लखनऊ में अगस्त के दौरान 330.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 64 फीसदी अधिक है। अगस्त में शहर में सामान्य बारिश 202 मिमी मानी जाती है। इसके पहले साल 2024 में अगस्त माह में 338.7 मिमी और साल 2018 में 405.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी।

विज्ञापन
Lucknow: Capital drenched by rain on the very first day of September; waterlogging in several areas
- फोटो : amar ujala
 
साल बारिश
1922 626.2 मिमी
1921 581.2 मिमी
1991 554.4 मिमी
2018 405.5 मिमी
2024 338.7 मिमी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed