फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Appointment process starts for state information commissioner for UP.

UP: राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक मांगे गए आवेदन पत्र

Sat, 18 Jun 2022 01:30 PM IST
ishwar ashish ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Jun 2022 01:30 PM IST
सार

राज्य सूचना आयुक्त के रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन 20 जुलाई तक किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Appointment process starts for state information commissioner for UP.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त के दो रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए 20 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


कानून, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाजसेवा, प्रबंध, पत्रकारिता, जनसंपर्क माध्यम या प्रशासन और शासन में ज्ञान तथा अनुभव रखने वाले लोग इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख सचिव के. रविंद्र नायक के मुताबिक राज्य सूचना आयुक्त पद के लिए मापदंड पूरा करने वाले इच्छुक व्यक्ति 20 जुलाई तक पंजीकृत डाक से संयुक्त निदेशक, प्रशासनिक सुधार विभाग को अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि तक संयुक्त निदेशक कार्यालय में आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से भी जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी को 2000 रुपये का भारतीय स्टेट बैंक से जारी ड्राफ्ट संलग्न करना होगा। पिछले वर्ष जून में निरस्त की गई भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पुन: आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed