फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Gram Panchayat Recruitment 2021: Appointment Of Panchayat Sahayak in Gram Panchayat Till 10 December

58,189 पंचायत सहायकों की नियुक्ति: 10 दिसंबर तक दे दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र, जानिए कितना मिलेगा मानदेय

Tue, 27 Jul 2021 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Jul 2021 12:32 PM IST
सार

पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि ग्राम प्रधान की अध्यक्षता वाली प्रशासनिक समिति हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट पर चयन करेगी। यदि ग्राम पंचायत में कोविड-19 से मृतक व्यक्ति है तथा उसका वारिस इंटरमीडिएट पास है व आरक्षण श्रेणी को पूरा करता है तो उसे वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
UP Gram Panchayat Recruitment 2021: Appointment Of Panchayat Sahayak in Gram Panchayat Till 10 December
उत्तर प्रदेश - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्राम पंचायतों में 58,189 पंचायत सहायकों (पंचायत सहायक/ एकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री ऑपरेटर) की नियुक्ति संबंधी विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। चयन की कार्रवाई 30 जुलाई से शुरू होगी और 10 सितंबर तक पूरी कर नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन


पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत के पदाधिकारी अपने परिजनों व रिश्तेदारों को पंचायत सहायक नहीं बना पाएंगे। चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पंचायत सहायक के पद पर ग्राम प्रधान, उप प्रधान, सदस्य अथवा सचिव का संबंधी नहीं नियुक्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन


संबंधियों में पिता, दादा, श्वसुर (पितृ अथवा मातृ संबंधी) पुत्र, पौत्र, दामाद, पुत्रवधू, बहन, पति, पत्नी, पुत्री, मां आएंगे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार पंचायतों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित कर ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों की नियुक्ति से प्रत्येक ग्राम पंचायत का नियमित व सुचारु संचालन संभव होगा। पंचायत सहायकों को छह हजार रुपये मानदेय मिलेगा और उनका चयन एक साल के लिए होगा।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट से चयन

मंत्री ने बताया कि ग्राम प्रधान की अध्यक्षता वाली प्रशासनिक समिति हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट पर चयन करेगी। यदि ग्राम पंचायत में कोविड-19 से मृतक व्यक्ति है तथा उसका वारिस इंटरमीडिएट पास है व आरक्षण श्रेणी को पूरा करता है तो उसे वरीयता दी जाएगी।

इसमें मृत व्यक्ति की पत्नी या पति, पुत्र, अविवाहित पुत्री व विधवा पुत्री, विधवा माता, अविवाहित भाई व अविवाहित बहन आएंगे। यदि एक ग्राम पंचायत में एक से अधिक कोविड से मृतक के वारिसों के आवेदन आते हैं तो जिसकी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्राप्ताकों के प्रतिशत का औसत अधिक होगा, उन्हें चयनित किया जाएगा।

एक वर्ष बाद नए पंचायत सहायक की नियुक्ति हो सकेगी

- 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
- चयन एक वर्ष के लिए। ग्राम सभा एक वर्ष बाद नए पंचायत सहायक की नियुक्ति कर सकेगी।
- कार्यरत पंचायत सहायक के कार्य से संतुष्ट होने पर ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्ताव पास कर एक-एक वर्ष कर दो वर्ष तक  बढ़ाया जा सकेगा।
- ग्राम पंचायत तय प्रक्रिया से सहायक का चयन कर सूची जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति को भेजेगी।
- यह समिति चयनित अभ्यर्थी की अर्हता व पात्रता का परीक्षण कर संस्तुति देगी। वह उस सूची में कोई बदलाव नहीं कर सकती है।
- यदि पंचायत द्वारा चयनित अभ्यर्थी तय योग्यता पूरा नहीं करता है तो समिति पंचायत को फिर से चयन के लिए कहेगी।
- अर्हता व योग्यता पूरी करने वाले 18 से 40 वर्ष के ग्राम पंचायत के निवासी आवेदन कर सकेंगे। एससी-एसटी व ओबसी को 5 वर्ष की छूट।

पंचायत सहायक चयन का कैलेंडर

30 जुलाई से एक अगस्त : ग्राम पंचायत सूचना पट व मुनादी के जरिये आवेदन आमंत्रित करेगी।
2 अगस्त से 17 अगस्त : डीपीआरओ कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय व ग्राम पंचायत में आवेदन लिया जाएगा। वहां उसकी पावती दी जाएगी।
24 अगस्त से 31 अगस्त : ग्राम पंचायत आवेदन पत्रों की श्रेष्ठता सूची तैयार कर प्रशासनिक समिति से अनुमोदित कराएगी और जिला स्तरीय समिति को अनुमोदन के लिए भेजेगी।
1 सितंबर से 7 सितंबर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति चयन सूची का परीक्षण कर संस्तुति देगी।
8 सितंबर से 10 सितंबर : ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत सहायक को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed