फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Appointment letter for teachers soon.

72,825 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र इसी माह से

Wed, 14 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Appointment letter for teachers soon.

नियुक्ति पत्र की बाट जोह रहे प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा पास कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों को इसी माह सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र मिलने लगेगा।

विज्ञापन


इसके लिए 25 अक्तूबर तक जिलेवार विज्ञापन निकाल दिए जाएंगे। वहीं 15 दिन के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सहायक अध्यापक का एक साल का परिवीक्षा काल होगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती कर रहा है।

पहले चरण में छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा कराई गई थी।

बेसिक शिक्षा निदेशक ने दिया था आदेश

Appointment letter for teachers soon.

इसमें 43,077 ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा ने परिषद के सचिव को परीक्षा पास करने वालों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति देने का आदेश दिया था।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने इस संबंध में बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए।

उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति अध्यापक सेवा नियमावली 1981 के आधार पर दी जाएगी।

इसके लिए 27 जून 2014 को प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती संबंधी जारी शासनादेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। लिहाजा बेसिक शिक्षा अधिकारी शासनादेश का अध्ययन करने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed