फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   apply online for up police recruitment

पुलिस व पीएसी में 49,568 पदों पर भर्ती के लिए 19 नवंबर से लिए जाएंगे आवेदन

Sat, 17 Nov 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
apply online for up police recruitment
पुलिस भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाहियों के कुल 49,568 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 19 नवंबर से लिए जाएंगे। इसके लिए पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार से आवेदन मांगे हैं। आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे।

विज्ञापन


बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि सिविल पुलिस में 31,360 व पीएसी में 18,208 भर्तियां होनी हैं। पीएसी में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे जबकि सिविल पुलिस में पुरुष व महिला दोनों। बोर्ड ने इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर भी लोड कर दी है।
विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 8 दिसंबर होगी। आवेदन के लिए चार सौ रुपये का शुल्क रखा गया है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 8 दिसंबर रखी गई है जबकि ई-चालान 10 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु सीमा 
पुरुष- 18 से 23
महिला- 18-26

लिखित परीक्षा, माइनस मार्किंग भी

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार का एक प्रश्नपत्र होगा। लिखित परीक्षा 300 नंबरों की होगी। गलत उत्तर पर माइनस मार्किंग होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद शारीरिक परीक्षण होगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, जिसके बाद चयन सूची तैयार की जाएगी।

पदों का निर्धारण
सिविल पुलिस - 31,360 पद - 15,682 अनारक्षित, 8467 ओबीसी, 6585 एससी व 627 एसटी 
पीएसी -18,208 पद- 9,104 अनारक्षित, 4,916 ओबीसी, 3,824 एससी व 364 एसटी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed