{"_id":"6347e405ad03cadd163a25ef91f4d591","slug":"apply-for-vdo-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जनवरी तक कीजिए वीडीओ बनने के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जनवरी तक कीजिए वीडीओ बनने के लिए आवेदन
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Sat, 21 Dec 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के पदों पर हो रही भर्ती के लिए आवेदन की तिथि फिर बढ़ा दी है।
विज्ञापन
अब अभ्यर्थी 21 जनवरी 2014 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए 303 पद भी बढ़ाए गए हैं। इस तरह रिक्त पदों की संख्या बढ़कर 3002 हो गई है।
प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अरुण सिंघल ने बताया कि पिछले दिनों ग्राम रोजगार सेवकों ने ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद कुमार सिंह गोप से मुलाकात में आवेदन करने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी।
सिंघल ने बताया कि इस मांग के मद्देनजर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2013 से बढ़ाकर 21 जनवरी 2014 कर दी गई है।
अभ्यर्थियों के लिए आवेदनों में संशोधन व फिर से प्रिंट करने के लिए भी 21 जनवरी ही अंतिम तिथि होगी। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।