फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applications open for 1106 Anganwadi Assistant posts

Lucknow News: आंगनबाड़ी सहायिका के 1106 पदों के लिए आवेदन शुरू

Tue, 25 Nov 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Applications open for 1106 Anganwadi Assistant posts
लखनऊ। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग जिले में रिक्त चल रहे संविदा आधारित आंगनबाड़ी सहायिका के 1106 पदों के लिए मानदेय पर सीधी भर्ती करेगा। इसके लिए 10 दिसंबर तक विभाग की वेबसाइट upanganawadibharti.in पर आवेदन किए जा सकेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमेश कुमार ने बताया कि आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर पदों का ग्राम सभा एवं वार्डवार विवरण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन




खास-बातें

भर्ती मेरिट के आधार पर होगी। रिक्त पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। आवेदक का उसी ग्राम या वार्ड का निवासी होना आनिवार्य है। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम या 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा, विधिक तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला को वरीयता दी जाएगी। विधवा महिला के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी, संबंधित नगर निकाय की ओर से निर्गत मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार पंजिका की प्रमाणित नकल मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे की ड्यूटी, चार हजार मानदेय

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रतिमाह 4000 रुपये मानदेय देने की व्यवस्था है। इन्हें चार घंटे काम करना पड़ता है। सर्दियों में ड्यूटी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे एवं गर्मी में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक रहती है।

किस परियोजना क्षेत्र में कितने पदों पर होगी भर्ती

अलीगंज – 140
आलमबाग – 97

चिनहट – 102
काकोरी – 105

मलिहाबाद – 76
माल – 83

सरोजनी नगर – 152
मोहनलालगंज – 106

गोसाईंगंज – 116
बख्शी का तालाब – 129

कुल पद : 1106






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed