फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applications invited for hostel instructors.

Lucknow News: छात्रावासों के लिए प्रशिक्षकों के आवेदन मांगे

Fri, 31 Jul 2026 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for hostel instructors.
लखनऊ। खेल निदेशालय की ओर से आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रशिक्षकों के आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षकों को प्रतिमाह 1.50 लाख रुपये मानदेय पर तैनात किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। इसका उद्देश्य आवासीय छात्रावास में रहने वाले खिलाड़ियाें को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करना है। खेल निदेशालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के तहत पुरुष वर्ग के लिए फुटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, जूडो जैसे खेलों में आवेदन आमंत्रित हैं। महिला वर्ग के लिए हैंडबॉल में आवेदन मांगे गए हैं। हॉकी, वॉलीबॉल, तैराकी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती और तीरंदाजी के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स या वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग आवश्यक है। पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य या ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी/प्रशिक्षक भी पात्र हैं। इच्छुक अभ्यर्थी क्षेत्रीय खेल कार्यालय से आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। आवेदकों को शैक्षिक व खेल प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां दो प्रतियों में जमा करनी होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed