फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applications for ticket in congress till 26 Sep.

प्रियंका का यूपी दौरा: कांग्रेस ने टिकट के लिए 26 सितंबर तक मांगे आवेदन, जिला व शहर संगठन से लिए जाएंगे पैनल

Sun, 12 Sep 2021 10:22 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Sep 2021 10:22 AM IST
सार

कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों से आवेदन मांगे हैं। जोनवार संगठन की समीक्षा करने के बाद सभी जिलों के पदाधिकारियों ने समय रहते टिकट घोषित करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
Applications for ticket in congress till 26 Sep.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 26 सितंबर तक दावेदारों से आवेदन मांगे हैं। जिला कांग्रेस दफ्तर और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर इन आवेदनों को लिया जाएगा। हालांकि, जो आवेदन सीधे पीसीसी आएंगे, उन पर भी जिला व शहर संगठन की राय ली जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी के जिला व शहर संगठनों से भी पैनल लेने के लिए कहा गया है। जिला और शहर संगठन स्क्रीनिंग के बाद पैनल को प्रदेश नेतृत्व को बढ़ाएं, जहां राष्ट्रीय सचिव भी इन पर विचार कर लें। उसके बाद वरीयता क्रम में स्पष्ट संस्तुति के साथ विधानसभावार दावेदारों का नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाए।
विज्ञापन


जोनवार सांगठनिक समीक्षा के बाद प्रियंका ने शनिवार को यूपी के सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिवों, प्रदेश उपाध्यक्षों, मीडिया व सोशल मीडिया टीम से अलग-अलग बात की। कहा कि सभी जिलों के पदाधिकारियों ने समय रहते टिकट घोषित करने का सुझाव दिया है। इसलिए इस पर अमल किया जाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed