{"_id":"5e99c0ea8ebc3e774252e324","slug":"applications-for-polytechnic-exam-will-be-invited-till-11-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक दाखिले के लिए आवेदन 11 मई तक, प्रवेश परीक्षा की तारीख में भी बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक दाखिले के लिए आवेदन 11 मई तक, प्रवेश परीक्षा की तारीख में भी बदलाव
Fri, 17 Apr 2020 08:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन अब 11 मई तक किया जा सकेगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने लॉकडाउन की वजह से आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले अंतिम तारीख 20 अप्रैल थी। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा की तारीख में भी बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा पहले 31 मई और एक जून को होनी थी, लेकिन अब 14 और 15 जून को होगी। परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि अब 11 मई तक आवेदन करने के बाद 12 से 15 मई के बीच आवेदन फॉर्म की गलतियां सुधारने का मौका दिया जाएगा। नए कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप ‘ए’ की प्रवेश परीक्षा 14 जून को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑफलाइन होगी।
विज्ञापन
14 जून को ही ग्रुप ‘ई’ की परीक्षा भी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच ऑफलाइन होगी। ग्रुप ‘बी’ से लेकर ‘आई’ तक की परीक्षा 15 जून को ऑनलाइन प्रणाली पर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी। इसी तरह ग्रुप ‘के’ की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन प्रणाली पर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच होंगी।
विज्ञापन