{"_id":"61b50afe8d0af574bb4ee115","slug":"application-to-register-case-against-omprakash-rajbhar-lucknow-news-lko6085161195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर पर दर्ज मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर पर दर्ज मुकदमा दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। भारतीय जन-जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा ने शनिवार को हजरतगंज कोतवाली में सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ तहरीर दी है। गौरव का आरोप है कि पिछले दिनों कुशीनगर में आयोजित जनसभा में ओमप्रकाश राजभर ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। गौरव ने केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ल ने छानबीन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भारतीय जन-जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा शनिवार दोपहर प्रतिनिधिमंडल के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल को तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक ओमप्रकाश राजभर ने कुशीनगर में आयोजित जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विधायक ओमप्रकाश राजभर के आपत्तिजनक टिप्पणी करने से माहौल बिगड़ सकता है। गौरव ने ओमप्रकाश राजभर की विधानसभा की सदस्यता भी रद करने की मांग की है। इस दौरान उनके साथ सौराष्ट्र जीत सिंह, मोहित मिश्र, मनीष साहू आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि प्रार्थनापत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। विधायक ओमप्रकाश राजभर द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने से संबंधित साक्ष्य मांगे गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।