फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   application for affliation to aktu apply till 28 january

एकेटीयू से संबद्धता के लिए 28 तक करें ऑनलाइन आवेदन, देना होगा 5000 रुपये शुल्क

Mon, 21 Jan 2019 01:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Jan 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
application for affliation to aktu apply till  28 january
डेमो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्धता के लिए संस्थान 28 जनवरी तक  aktu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सत्र 2019-20 में स्नातक स्तर पर तकनीकी, प्रबंधन, आर्किटेक्चर, एमसीए, बीएचएमसीटी, बीवोक, बीडेस के नए संस्थान खोलने व अन्य के संबद्धता रिन्यूवल समेत अन्य कार्यों के लिए पांच हजार रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


वहीं, केवल संबद्धता विस्तारण करने वाले संस्थानों को 3 फरवरी के बाद आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रार नंदलाल सिंह के अनुसार, विश्वविद्यालय से संबद्ध यूजी-पीजी तकनीकी, प्रबंधन, वास्तुकला आदि संस्थानों की संबद्धता विस्तारण, स्थान परिवर्तन, महिला संस्था का सह शिक्षण संस्थान में परिवर्तन, डिप्लोमा संस्थाओं को डिग्री में परिवर्तन के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


साथ ही प्रवेश क्षमता व अतिरिक्त पाठ्यक्रमों में वृद्धि, एकीकृत-दोहरी डिग्री पाठ्यक्रम, संस्थान को बंद करने, पीजीडीएम को एमबीए में परिवर्तित, दूसरी पाली के पाठ्यक्रम को पहली पाली में परिवर्तन, एमबीए बंद कर एमसीए शुरू करने संबंधी परमीशन ली जा सकेगी। उन्होंने बताया कि नए संस्थानों की संबद्धता आवेदन के लिए 5000 रुपये ऑनलाइन शुल्क देकर लॉग इन-पासवर्ड प्राप्त करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed