फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Appearance of 470 roads will change, Rs 60 crore will be spent

Lucknow News: 470 सड़कों की बदलेगी सूरत, खर्च होंगे 60 करोड़

Wed, 12 Feb 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 12 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Appearance of 470 roads will change, Rs 60 crore will be spent
रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्र की 470 सड़कों पर लोग जल्द ही सुगम आवागमन कर सकेंगे। सड़काें का नवीनीकरण कराने के लिए शासन से लोक निर्माण विभाग को हरी झंडी मिल गई है। साथ ही कई जगहों पर काम शुरू भी करा दिया गया है। इन सड़कों के बनने से करीब 10 लाख लोगों की राह आसान हो जाएगी। अप्रैल तक लोग सड़कों पर फर्राटा भर सकेंगे। निर्माण कार्य पर 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में 470 सड़कें चिन्हित की गई हैं। इन सड़कों की दशा बेहद खराब थी। कोई सड़क पांच तो कोई आठ साल से बदहाल है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ज्यादातर सड़कों का डामर गायब हो गया था। बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं को होती है।
विज्ञापन


इसे लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से छह महीने पहले सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कुछ जगहों पर काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पांच साल में होगा नवीनीकरण
ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर भारी वाहनों के चलने से सड़कें जल्दी खराब हो जाती हैं। सड़कों का पहले आठ साल बाद नवीनीकरण होता था, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने सड़कों के नवीनीकरण की समय सीमा पांच साल कर दी। इससे इस बार नवीनीकरण सड़काें की संख्या बढ़ी है।


शुरू करा दिया गया है काम
सड़कों के नवीनीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। ठेकेदारों को मानक के हिसाब से काम कराने का अल्टीमेट दिया गया है। तय समय में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
महिपाल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed