फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   appeal to governor for action on azam

राज्यपाल करें आजम मामले में कार्यवाही

Sat, 02 Nov 2013 12:24 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sat, 02 Nov 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
appeal to governor for action on azam

प्रदेश के नगर विकास मंत्री मो. आजम खां की अपने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला अब राजभवन पहुंच गया है।

विज्ञापन


आरटीआई ऐक्टिविस्ट उर्वशी शर्मा ने यह मामला राजभवन पहुंचाया है।

उन्होंने इस मामले में राज्यपाल बीएल जोशी से हस्तक्षेप की मांग की है। कहा कि यह मामला गंभीर है, इसकी जांच कराकर दोषियों को दंड दिया जाना चाहिए।

आरटीआई ऐक्टिविस्ट ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि आजम खां के व्यवहार से परेशान होकर उनके स्टाफ ने बगावत कर उनके साथ काम करने से इन्कार कर दिया है।

आजम से शिकायत, आपका गलत व्यवहार

उनके निजी सचिव व अतिरिक्त निजी सचिव ने शासन को पत्र लिखकर अपने-अपने स्थानांतरण की मांग की है।

साथ ही सचिवालय के सभी निजी सचिव और अपर निजी सचिवों ने आजम के साथ काम करने से मना कर दिया है। आजम के दुर्व्यवहार का यह मामला कोई नया नहीं है।

इससे पहले भी नगर विकास के प्रमुख सचिव सीबी पालीवाल व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कुमार भी आजम के दुर्व्यवहार के शिकार हो चुके हैं।

वर्तमान में सामने आया मामला बेहद गंभीर है। इसमें खुद मुख्यमंत्री को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

उर्वशी ने कहा कि किसी से भी कोई कार्रवाई की उम्मीद नहीं दिख रही है। इसलिए राजभवन को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।

जिसकी भी गलती हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह से प्रदेश की धूमिल हो रही छवि को बचाना चाहिए।
पढ़ें: सीएम तक पहुंची आजम के स्टाफ की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed