{"_id":"64a10b4099973cc6ba0d7746","slug":"apna-dal-kamerawadi-celebrates-birth-anniversary-of-sonelal-patel-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अब लोहिया सभागार में सोनेलाल की जयंती मनाएगी अपना दल कमेरावादी, अखिलेश यादव होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अब लोहिया सभागार में सोनेलाल की जयंती मनाएगी अपना दल कमेरावादी, अखिलेश यादव होंगे मुख्य अतिथि
Sun, 02 Jul 2023 05:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Jul 2023 05:08 PM IST
सार
अपना दल (कमेरावादी) डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल व सपा विधायक पल्लवी पटेल।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अपना दल (कमेरावादी) डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन अब लखनऊ में कमेरा चेतना फाउंडेशन के बैनर तले विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया सभागार में करेगा। इस कार्यक्रम में 'जातिगत जनगणना की जरूरत' विषय पर संगोष्ठी होगी। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे।
विज्ञापन
अपना दल कमेरावादी ने पहले इस कार्यक्रम के लिए इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में एक हाल बुक कराया था। बाद में एलडीए ने पुलिस की अनुमति न होने की वजह से आवंटन रद्द कर दिया। इसके बाद पार्टी ने लोहिया सभागार में कार्यक्रम करने का फैसला किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर कांग्रेस का जोर, यूपी पर बढ़ाया फोकस, ये है प्लान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूनिफार्म सिविल कोड का समर्थन करेगी सुभासपा, बैठक में नेताओं ने कहा, सबसे लिए एक कानून जरूरी
फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज निरंजन ने बताया कि संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद व कवि उदय प्रताप सिंह मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल करेंगी। उधर, पार्टी की ओर से दूसरा कार्यक्रम पीलीभीत के बीसलपुर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा विधायक पल्लवी पटेल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।