फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aparna yadav says if EVM was managed UP election should be cancelled.

अगर ईवीएम में गड़बड़ी हुई है तो चुनाव रद्द किया जाए: अपर्णा यादव

Wed, 05 Apr 2017 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Apr 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
Aparna yadav says if EVM was managed UP election should be cancelled.
अपर्णा यादव - फोटो : amar ujala

सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का कहना है कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी हुई है तो यूपी चुनाव रद्द किए जाने चाहिए।

विज्ञापन


वो रविवार को मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर ‌आ रही शिकायतों को देखते हुए बैलेट पर चुनाव करवाना चाहिए।

अपर्णा यादव सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में थीं लेकिन मुलायम व अखिलेश के प्रचार के बावजूद वह अपनी सीट नहीं बचा सकीं।

गौरतलब है कि ईवीएम से छेड़छाड़ पर सबसे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठाए थे। 11 मार्च को यूपी चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि ईवीएम को मैनेज किया गया था। कोई कहीं भी बटन दबाए लेकिन वोट भाजपा को ही जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं, उनके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी मामले पर जांच की मांग की थी। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अ‌रविंद केजरीवाल ने ईवीएम पर संदेह जताते हुए दिल्ली के एमसीडी चुनाव बैलेट से कराने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed