{"_id":"28ece8fe23075cafcbcb121eb039be9e","slug":"aparna-yadav-is-honoured-for-social-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह की छोटी बहू भी पाएगीं सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह की छोटी बहू भी पाएगीं सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Mon, 24 Nov 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशफाक उल्लाह खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान की ओर से 16 वें माटी रतन सम्मान के लिए रविवार को नामों की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
माटी रतन सम्मान चयन समिति की ओर से चुने गए नामों की घोषणा संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने की। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव का भी नाम शामिल हैं।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि समाजसेवा के लिए अपर्णा यादव, हिंदी के लिए व्यंग्य विधा के कवि लखनऊ निवासी सर्वेश अस्थाना तथा उर्दू सेवा के लिए सहारनपुर के डॉ. नवाज देवबंदी को माटी रतन सम्मान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
सम्मान समारोह अशफाक के बलिदान दिवस पर 19 दिसंबर को जिला कारागार स्थित फांसीघर परिसर में होगा।
इसी दिन यतीम खाना बड़ी बुआ के नूरेन, मूक बधिर विद्यालय की चांदनी तथा गुरुकुल महाविद्यालय के श्याम पांडेय को छात्रवृत्ति के रूप में पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन