फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aparna yadav desires to be mini ambedkar

बोली मुलायम की छोटी बहू, मैं मिनी अंबेडकर बनना चाहती हूं

Thu, 14 Apr 2016 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Apr 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
aparna yadav desires to be mini ambedkar
अपर्णा यादव ने दी बाबा साहब को श्रद्धांजल‌ि - फोटो : facebook

मुलायम सिंह छोटी बहू अपर्णा यादव मिनी अंबेडकर बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी ये इच्छा अंबेडकर जयंती पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान जाहिर की।

विज्ञापन


अपर्णा यादव ने अंबेडकर महासभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ अंबेडकर के अस्थिकलश पर फूल चढ़ाए और कहा कि डॉ. अंबेडकर का इस धरती पर दोबारा जन्म होना चाहिए।
विज्ञापन


अपर्णा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने वंचित वर्ग के लिए बहुत काम किया और हाशिये के समाज के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। इस मौके पर अपर्णा यादव ने केक भी काटा।

अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह की तरीफ करते हुए कहा, मुलायम सिंह यादव ने अंबेडकर महासभा की स्थापना की, विधानसभा मार्ग का नाम अंबेडकर मार्ग रखा साथ ही अंबेडकर के नाम पर विकास योजनाएं भी शुरू कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम और गवर्नर ने भी किया बाबा साहब को याद

aparna yadav desires to be mini ambedkar
अखिलेश यादव ने क‌िया अंबेडकर स्मारक बनाने का वादा - फोटो : अमर उजाला

अंबेडकर जयंती पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर आज पूरी दुनिया में याद किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि लंदन में जहां बाबा साहब पढ़ते थे उसे खरीदकर अंबेडकर स्मारक बनाने सहित दिल्ली और मुंबई में उनके स्मारक बनाने से उनका सम्मान बढ़ेगा।

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने डॉ. अंबेडकर के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किए साथ ही कहा कि बाबा साहब किसी वर्ग के नहीं ब‌ल्क‌ि पूरे देश के लीडर थे।

सीएम अखिलेश ने कहा क‌ि सीजी सिटी में डॉ. अंबेडकर का भव्य स्मारक बनवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed