बोली मुलायम की छोटी बहू, मैं मिनी अंबेडकर बनना चाहती हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह छोटी बहू अपर्णा यादव मिनी अंबेडकर बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी ये इच्छा अंबेडकर जयंती पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान जाहिर की।
अपर्णा यादव ने अंबेडकर महासभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ अंबेडकर के अस्थिकलश पर फूल चढ़ाए और कहा कि डॉ. अंबेडकर का इस धरती पर दोबारा जन्म होना चाहिए।
अपर्णा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने वंचित वर्ग के लिए बहुत काम किया और हाशिये के समाज के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। इस मौके पर अपर्णा यादव ने केक भी काटा।
अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह की तरीफ करते हुए कहा, मुलायम सिंह यादव ने अंबेडकर महासभा की स्थापना की, विधानसभा मार्ग का नाम अंबेडकर मार्ग रखा साथ ही अंबेडकर के नाम पर विकास योजनाएं भी शुरू कीं।
सीएम और गवर्नर ने भी किया बाबा साहब को याद
अंबेडकर जयंती पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर आज पूरी दुनिया में याद किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लंदन में जहां बाबा साहब पढ़ते थे उसे खरीदकर अंबेडकर स्मारक बनाने सहित दिल्ली और मुंबई में उनके स्मारक बनाने से उनका सम्मान बढ़ेगा।
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने डॉ. अंबेडकर के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किए साथ ही कहा कि बाबा साहब किसी वर्ग के नहीं बल्कि पूरे देश के लीडर थे।
सीएम अखिलेश ने कहा कि सीजी सिटी में डॉ. अंबेडकर का भव्य स्मारक बनवाया जाएगा।