{"_id":"5cf639a4bdec2207514f4493","slug":"aparna-yadav-criticizes-mayawati-for-comment-on-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से रास्ते अलग करने पर मुलायम की छोटी बहू ने मायावती पर साधा निशाना, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से रास्ते अलग करने पर मुलायम की छोटी बहू ने मायावती पर साधा निशाना, कही ये बात
Tue, 04 Jun 2019 02:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
अपर्णा यादव।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर सपा को जिम्मेदार ठहराए जाने पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जो व्यक्ति सम्मान पचाना नहीं जानता वो अपमान भी नहीं पचा सकता।
विज्ञापन
अपर्णा ने कहा कि अगर गठबंधन को सफलता मिलती तो मायावती श्रेय लेतीं, लेकिन सफलता न मिलने पर वह सपा पर हार का ठीकरा फोड़ रही हैं। शास्त्रों में ठीक ही कहा गया है कि जो सम्मान पचाना नहीं जानता वो अपमान भी नहीं पचा सकता।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बसपा सुप्रीमो मायावती ने हार के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सपा का वोट ठीक से ट्रांसफर नहीं हो सका जिससे कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव व अक्षय यादव तक चुनाव हार गए।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वह अखिलेश व डिंपल का सम्मान करती हैं और उनके साथ रिश्ते हमेशा बने रहेंगे, लेकिन राजनीतिक मजबूरियों को देखते हुए बसपा यूपी की सभी 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव अकेले लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता मिशनरी और अनुशासित हैं जबकि सपा को काफी सुधार करने की जरूरत है। बसपा ने 2022 में यूपी के विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ने के संकेत दिए हैं।