{"_id":"6a3d93e933d4800c0f0218c1","slug":"anya-defeated-raisa-to-reach-the-final-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1800126-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राइसा को हराकर फाइनल में अन्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राइसा को हराकर फाइनल में अन्या
विज्ञापन
टूर्नामेंट में शॉट लगाते हमदान
लखनऊ। गैर वरीय अन्या ने आसान मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त राइसा को मात देते हुए अंडर-12 आइटा टैलेंट सीरीज में बालिका वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। यहां उनका सामना शीर्ष वरीय अन्वेशा सिंह ने होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में रिया सिंह को मात दी। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाइनल में शीर्ष वरीय मो. हमदान की भिड़त अस्विक श्रीवास्तव से होगी। इससे पहले हमदान ने अर्नव के साथ जोड़ी बनाते हुए बालक युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
अलीगंज स्थित उन्नाद टेनिस अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता के बालिका अंडर-12 वर्ग सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय अन्वेशा सिंह और छठी वरीय सिया सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। तीन सेट तक चले मुकाबले में अन्वेशा ने सिया को 6-4, 3-6, 10-8 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में अन्या ने दूसरी वरीय राइसा सिंह को 6-4, 6-3 से पराजित कर बड़ा उलटफेर करते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। बालक अंडर-12 वर्ग में शीर्ष वरीय मोहम्मद हमदान को प्रणय शुक्ला के खिलाफ जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। पहला सेट टाईब्रेक में गंवाने के बाद हमदान ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 6-7(7), 6-3, 10-3 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में पांचवीं वरीय आस्विक श्रीवास्तव ने शिवांश को 7-6(6), 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक युगल का फाइनल भी बेहद रोमांचक रहा। इसमें मोहम्मद हमदान और अर्नव श्रीवास्तव की जोड़ी ने रुद्र चौरसिया और शिवांश की जोड़ी को 1-6, 6-0, 13-11 से हराकर युगल खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले का सुपर टाईब्रेक अंतिम क्षणों तक रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें हमदान-अर्नव की जोड़ी ने दबाव में बेहतर खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।