{"_id":"65dcd26d5dba71bdf60a03f6","slug":"anupurak-list-issued-in-avar-abhiyanta-recruitment-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC: अवर अभियंता भर्ती में 206 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC: अवर अभियंता भर्ती में 206 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी
Mon, 26 Feb 2024 11:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:33 PM IST
सार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आयोग की वेबसाइट पर सूची जारी कर दी है। 206 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अवर अभियंता भर्ती के लिए 206 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची व पुनरीक्षित कट ऑफ जारी की है। आयोग की ओर से अवर अभियंता, संगणक व फोरमैन के 4568 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
इसमें अवर अभियंता कृषि के लिए 136 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची, अवर अभियंता मुद्रण के 5, अवर अभियंता ऑटो मोबाइल के लिए 65 की अनुपूरक सूची जारी की है।
ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: चुनाव के एक दिन पहले सपा की बैठक, आठ विधायक नदारद, क्रॉस वोटिंग की अटकलें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा प्रभारी की कार्यकर्ताओं को हिदायत - गलतफहमी में न रहें कि सब कुछ अच्छा ही होगा
विज्ञापन
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी इसके अनुसार आगे की कार्रवाई करें।
नव चयनित 211 अवर अभियंता को मिली तैनाती
सिंचाई विभाग में नव चयनित 211 अवर अभियंता (सिविल )को सोमवार को उनके पसंदीदा स्थान पर तैनाती दी गई। तेलीबाग स्थित प्रकल्प भवन में आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र स्वतंत्र देव सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए।