फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anupriya patel press conference in Lucknow.

एनडीए को यूपी में मिलेंगी दो-तिहाई सीटें: अनुप्रिया पटेल

Sat, 18 Feb 2017 02:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Feb 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
anupriya patel press conference in Lucknow.
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सपा और बसपा अपराध और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यूपी की जनता ने इस बार सपा और बसपा को सत्ता से बाहर करने का निर्णय किया है, एनडीए को विधानसभा चुनाव में दो तिहाई से अधिक सीटें मिलेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बसपा का एनआरएचएम घोटाला सभी को याद है। बसपा सरकार के अनेक मंत्री इस घोटाले में लिप्त रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में एक तरफ जमीनों पर कब्जा करने वाले माफिया को संरक्षण मिला। वहीं भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था से जनता त्रस्त हुई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों की सफलता देखकर सपा-कांग्रेस और बसपा गठबंधन घबरा गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के पौने तीन वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'चुनाव परिणाम आने पर खुली रह जाएंगी आखें'

anupriya patel press conference in Lucknow.

उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को सपा सरकार के काम देखने की आवश्यकता नहीं है।

प्रदेश की 22 करोड़ जनता ने सपा का काम देख लिया है, 11 मार्च को परिणाम आने पर अखिलेश सरकार की आंखें खुली रह जाएगी। 11 मार्च को सपा सरकार के सफाए और भाजपा सरकार बनने पर ही यूपी के अच्छे दिन आएंगे।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के राज में महिला सुरक्षा की स्थिति इतना चिंताजनक है कि महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भाजपा की सरकार बनने पर महिला सुरक्षा के लिए तीन बटालियन बनाई जाएगी। महिला थाने बनाए जाएंगे और ग्रेजुएट तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर 108 एम्बुलेंस सेवा को पूरे प्रदेश में ठीक किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। सस्ती दवाओं के बिक्री केन्द्र प्रत्येक ब्लॉक में खोले जाएंगे।

'प्रत्येक ब्लॉक में खोले जाएंगे सस्ती दवाओ के बिक्री केंद्र'

anupriya patel press conference in Lucknow.

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर 108 एम्बुलेंस सेवा को पूरे प्रदेश में ठीक किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। सस्ती दवाओं के बिक्री केन्द्र प्रत्येक ब्लॉक में खोले जाएंगे।

अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वे वोट के बदले प्रेशर कुकर, घी और दूध का पैकेट देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मानसिक स्तर इतना गिर गया है कि शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं की जगह छोटी छोटी चीजों  का लालच दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में यूपी सरकार बाधक बनी है। तीन तलाक के मुद्दे पर अनुप्रिया ने कहा कि तीन तलाक नारी गरिमा, नारी न्याय और नारी सम्मान का विषय है, उन्हें उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय से मुस्लिम महिलाओं  को न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed