{"_id":"5dec21608ebc3e1bf33f0e7e","slug":"anupriya-patel-handed-over-one-lakh-help-to-the-victim-s-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुप्रिया पटेल ने पीड़ित परिवार को सौंपी एक लाख मदद राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुप्रिया पटेल ने पीड़ित परिवार को सौंपी एक लाख मदद राशि
Sun, 08 Dec 2019 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव रेप पीड़िता बेटी के निधन से आहत अपना दल (सोनेलाल) ने शनिवार को लखनऊ के सहकारिता भवन में बुलाई गई मासिक बैठक श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद स्थगित कर दी।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पार्टी नेताओं के साथ उन्नाव जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।
विज्ञापन
अनुप्रिया के साथ कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, राबर्ट्संगज के सांसद पकौड़ी लाल कोल, कई विधायक और पार्टी नेता थे।
विज्ञापन
बिटिया को श्रद्धांजलि देने के बाद अनुप्रिया पटेल ने पीड़िता के घर जाकर उनके परिवारीजनों से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की नगद सहयोग राशि पीड़िता के पिता को सौंपी।