फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anupama Jaiswal orders investigation in irregularities in ICDS department.

बाल विकास पुष्टाहार विभाग में अनियमितता की जांच के आदेश, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

Sat, 15 Jun 2019 07:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Jun 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Anupama Jaiswal orders investigation in irregularities in ICDS department.
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों एवं लिपिक संवर्ग से वरिष्ठ सहायक पद पर  प्रमोशन में हुई अनियमितता की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने समाचार पत्रों में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मोनिका एस गर्ग को यह निर्देश दिए हैं।

अनुपमा जयसवाल ने प्रमुख सचिव को निर्देश दिए हैं कि 2 सदस्यीय जांच समिति गठित कर इसकी जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जांच समिति में विशेष सचिव तथा निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार सदस्य नामित किया जाये।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि जांच कर मामले की पूरी रिपोर्ट एक सप्ताह मं मांगी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यों में संलिप्तता की पुष्टि होने पर किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा एवं उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed