{"_id":"67e5fd28ccb71219d8042fb9","slug":"anup-jalota-interview-let-bhajans-remain-bhajans-don-t-make-them-pop-lucknow-is-settled-inside-me-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूप जलोटा साक्षात्कार: भजन को भजन ही रहने दीजिए, पॉप मत बनाइए, लखनऊ मेरे अंदर बसा हुआ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूप जलोटा साक्षात्कार: भजन को भजन ही रहने दीजिए, पॉप मत बनाइए, लखनऊ मेरे अंदर बसा हुआ है
Fri, 28 Mar 2025 07:08 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 28 Mar 2025 07:08 AM IST
सार
Anup Jalota interview:लखनऊ में एक कार्यक्रम में भजन पेश करने आए पद्मश्री अनूप जलोटा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। उन्होंने भजन की दुनिया में हो रहे प्रयोगों पर खुलकर बात की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भजन पेश करते अनूप जलोटा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देश के लोकप्रिय भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा का मानना है कि भजन को भजन की तरह ही गाना चाहिए, इसे पॉप की तरह प्रस्तुत करना ठीक नहीं है। वे बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में भजन संध्या में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की।
विज्ञापन
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा, बच्चा जब संसार में आता है तो उसके कमरे में भगवान श्रीकृष्ण की बाल्यकाल की तस्वीरें लगाई जाती हैं, ताकि उसमें भक्ति और अध्यात्म के गुण विकसित हों। बच्चे के कमरे में कभी माइकल जैक्सन की तस्वीर नहीं लगाई जाती है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, इधर कुछ समय से नए गायकों में भजन के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है जिसका सबसे बड़ा कारण है वातावरण। प्रदेश में आध्यात्मिक वातावरण का असर गायकों पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा, उम्र में क्या रखा है। मैं 71 साल का हो गया हूं फिर भी रोज पूरी ऊर्जा से काम कर रहा हूं। कहा, अपना मन खुश रखिए फिर देखिए कितना अच्छा परिणाम आता है।
विज्ञापन
...किसमें है जुर्रत जो हमसे छुड़ाए लखनऊ
लखनऊ को लेकर उन्होंने कहा, यह मेरा शहर है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया है। आज जो कुछ भी हूं, उसमें लखनऊ का सबसे बड़ा योगदान है। इस दौरान मंच से उन्होंने कहा, लखनऊ हम पर फिदा है, हम फिदा-ए-लखनऊ, किसमें है जुर्रत जो हमसे छुड़ाए लखनऊ। मेरा सपना था कि लखनऊ में खास तौर पर एक आध्यात्मिक संगीत के लिए एकेडमी खुले। जलोटा एकेडमी ऑफ स्प्रिचुअल म्यूजिक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के जरिये मेरा यह सपना अब पूरा हो गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन