{"_id":"69efce156d04e7b58b0edb4c","slug":"anuj-and-anjani-were-elected-as-middle-vice-presidents-and-anurag-as-junior-vice-presidents-lucknow-news-c-13-lko1096-1711952-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनुज व अंजनी उपाध्यक्ष मध्य और अनुराग कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनुज व अंजनी उपाध्यक्ष मध्य और अनुराग कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन
अनुज बाजपेयी।
लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सोमवार को उपाध्यक्ष मध्य और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के मतों की गिनती पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। उपाध्यक्ष मध्य के दो पदों पर अनुज बाजपेयी एवं अंजनी प्रकाश यादव को विजयी घोषित किया गया है, जबकि उपाध्यक्ष कनिष्ठ के पद पर अनुराग श्रीवास्तव निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष के पदों का परिणाम घोषित होने के बाद संयुक्त सचिव के तीन पद और महिला वकीलों के लिए आरक्षित कोषाध्यक्ष पद की गिनती शुरू की गई, जो शाम पांच बजे तक चली। मंगलवार को भी संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष की गिनती जारी रहेगी। अनुज बाजपेयी को 1279 मत मिले और दूसरे स्थान पर रहकर जीत हासिल करने वाले अंजनी प्रकाश यादव ने 729 मत प्राप्त किया।
इसी प्रकार कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अनुराग श्रीवास्तव को जीत मिली। दोनों पदों के परिणाम घोषित किए जाने के बाद कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री के पदों के प्रत्याशियों की मतगणना प्रारंभ की गई। शाम पांच बजे तक चली मतों की गिनती में 800 वोटों की गिनती की गई, जिसमे कोषाध्यक्ष पद पर मिथिलेश अवस्थी आगे चल रही हैं।
विज्ञापन
वहीं, संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए जितेंद्र कुमार वर्मा, गोविंद कन्नौजिया एवं सुधांशु तिवारी आगे चल रहे थे। लखनऊ बार के वार्षिक चुनाव में कुल 2722 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतदान के बाद सबसे पहले अध्यक्ष, मंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदों के लिए मतगणना हुई थी। शनिवार को आए चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर गोविंद नारायण शुक्ला, महामंत्री पद पर जितेंद्र यादव उर्फ जीतू और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनीष श्रीवास्तव को विजयी घोषित किया गया था।