फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   antigen test will be done for those who have cold and cough

सर्दी-जुकाम वालों का होगा एंटीजन टेस्ट, टीमें घर-घर जाकर करेंगी जांच

Wed, 22 Jul 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Jul 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
antigen test will be done for those who have cold and cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए प्रशासन अब घर-घर टीम भेजकर सर्दी-जुकाम वालों की एंटीजन टेस्टिंग कराएगा। इसके लिए छह सौ टीमों को लगाया जाएगा। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बताया कि जो सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिलेगा, उसका मौके पर ही एंटीजन टेस्ट होगा। किसी को सांस लेने में तकलीफ होगी तो उसका भी टेस्ट होगा।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट 20 मिनट में आएगी। यदि यह पॉजिटिव आई तो पीड़ित को कोविड अस्पताल भेजा जाएगा या सशर्त होम क्वारंटीन कराया जाएगा। अब सभी कोविड अस्पतालों के हर वार्ड से लेकर कोविड केयर सेंटरों में पल्स ऑक्सीमीटर रखना जरूरी होगा। इससे पता चलेगा कि मरीज के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम तो नहीं हो रहा।
विज्ञापन


जिन होटलों को कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा, वहां भी हर कक्ष में पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और दवा किट जरूर उपलब्ध कराई जाएगी। उधर, सीएम की नाराजगी के बाद कोविड अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था की निगरानी को नामित नोडल अधिकारियों ने भी छह अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर सफाई के साथ इलाज से जुड़े अन्य इंतजाम परखते हुए निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed