फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   antibiotic medicine will be dangerous for patient

संभलिए, एंटीबायटिक दवा भी हो सकती है जानलेवा

Thu, 20 Nov 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Nov 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
antibiotic medicine will be dangerous for patient

शहर में घटिया खाद्य सामग्री ही नहीं बल्कि जीवनरक्षक श्रेणी की दवाएं भी बिक रही हैं। इसका खुलासा एफएसडीए की जिला ड्रग इकाई की ओर से बीते दिनों सीतापुर रोड अहिबरनपुर स्थित एक दुकान से लिए गए एंटीबायटिक दवा के नमूने की लैब रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन


लैब से जारी रिपोर्ट में जांचें गए दवा नमूने में मूल साल्ट उपस्थित न होने के आधार पर निगेटिव (फेल) बताया गया है। लैब रिपोर्ट मिलने के बाद अब ड्रग इकाई अधिकारी फेल निकले दवा नमूने के विक्रेता और इसे बना कर सप्लाई करने वाली निर्माता फर्म के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय करेगी।
विज्ञापन


नियमित तौर पर होने वाली रूटीन जांच के तहत बीते अक्तूबर में औषधि निरीक्षक टीम ने अहिबरनपुर, सीतापुर रोड पर संचालित एक मेडिकल स्टोर से बेची जा रही एंटीबायटिक दवा सिफलेकजॉइम ब्रांड नेम जिफी 200 के कुछ नमूने सील कर लैब टेस्टिंग को भेजे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल और डफरिन से लिए गए पैरासिटामॉल के नमूने

antibiotic medicine will be dangerous for patient

लैब रिपोर्ट मिलने के बाद ड्रग इकाई अधिकारी उक्त दवा बेच रहे दुकान विक्रेता व हिमाचल प्रदेश के सोलन में संचालित दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

सिविल और डफरिन अस्पताल से बुखार की दवा पैरासिटामॉल के नमूने एफएसडीए ने लिए हैं। इसके अलावा अमीनाबाद से एक दवा कंपनी के डिपो से से भी पैरासिटामॉल के नमूने लिए गए।

इटावा व गाजियाबाद में अर्नेट कंपनी की दवा अधोमानक (सब स्टैंडर्ड) पाए जाने के बाद ये कार्रवाई की जा रही है। इस कंपनी की दवा में पैरासिटामॉल कम्पाउंड मात्र 70 फीसदी से कुछ अधिक पाया गया था।

इसके बाद निदेशक केंद्रीय औषधि भंडार डॉ. योगेश कुमार ने सभी जिलों में पैरासिटामॉल के उस बैच के वितरण पर रोक लगा दी थी। एक या दो दिन में बलरामपुर अस्पताल से भी पैरासिटामॉल के नमूने लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed