{"_id":"67bf7b3594ae35a69b09d816","slug":"answer-sheets-will-be-checked-at-five-centers-lucknow-news-c-13-knp1002-1094122-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच केंद्रों पर जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच केंद्रों पर जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं शहर के पांच केंद्रों पर जांची जाएंगी। मूल्यांकन कार्य में करीब ढाई हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज, राजकीय बालिका विद्यालय गोमती नगर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। कोई लापरवाही न हो, इसके लिए सीसी कैमरे से निगरानी की जाएगी। एक शिक्षक को कितनी उत्तर पुस्तिका दी जाएगी, ये संख्या परीक्षा के बाद निर्धारित होगी। बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। ऐसे में होली के बाद ही मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। (संवाद)